![]()
जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया।
बारां में अंता विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने बैंगनी, कोटड़ी, सोरसन, मिर्जापुर और महात्मा गांधी स्कूल बैंगना स्थित मतदान केंद्रों का न
कलेक्टर तोमर ने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर मतदान के अधिकार के बारे में जागरूक किया। कलेक्टर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से होती है। उन्होंने ग्रामीणों से उपचुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु, तहसीलदार दशरथ मीणा और नायब तहसीलदार संदीप वर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments