पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि मैं गहलोत साहब को बताना चाहता हूं कि बीजेपी मजे के लिए राजनीति नहीं करती हैं, जनसेवा के लिए राजनीति करती हैं।
उन्होने कहा कि आज गहलोत इस बात को पचा नहीं पा रहे है कि प्रदेश में इतना विकास किस प्रकार हो रहा हैं। क्योंकि उनके कार्यकाल में तो वह 5 साल अपनी कुर्सी की लड़ाई लड़ते रहे।
परनामी ने कहा कि मैं अशोक गहलोत से पूछना चाहता हूं कि वो युवाओं के विरोध में क्यों हैं, एक युवा मुख्यमंत्री बना है तो आप उसको पचा क्यों नहीं पा रहे। नकारात्मक राजनीति क्यों कर रहे है? आपको सकारात्मक राजनीति करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा के अच्छे कामों की सराहना करनी चाहिए।
आपका सलाहकार कौन था अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सलाहकार कौन है के सवाल पर परनामी ने कहा कि पहले तो आप बताइए कि आपके पिछले कार्यकाल में आपका सलाहकार कौन था। जिसने आपको राय दी कि आप अपने डिप्टी सीएम को नाकारा, निकम्मा कहें।
किसने आपको राय दी कि जब आपका केन्द्रीय नेतृत्व किसी युवा को मुख्यमंत्री बनाना चाह रहा हो तो आप राजनीतिक शतरंज के माध्यम से खुद मुख्यमंत्री बने और पांच सालों तक अपनी कुर्सी को बचाते रहे।

अशोक गहलोत शनिवार को अजमेर सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
वसुंधरा सीएम बनती तो मजा आता दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को अजमेर दौरे पर मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वसुंधरा राजे अगर फिर से मुख्यमंत्री बनतीं तो मजा आता। यह मौका उनकी पार्टी वाले उन्हें नहीं दे रहे हैं, हमें इस बात का दुख भी है। वसुंधरा राजे अनुभवी हैं, उनको मौका क्यों नहीं मिल रहा है।
बीजेपी की नेचुरल चॉइस वसुंधरा होनी चाहिए थीं और वह नहीं हुईं तो मैं क्या कर सकता हूं। राजे के किससे क्या संबंध, यह मुझसे क्यों पूछ रहे हो। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने वसुंधरा राजे और सीएम भजनलाल शर्मा की जोधपुर में मोहन भागवत से हुई मुलाकात के सवाल पर ये बातें कहीं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments