![]()
मौके पर डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंची है।
बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र के हिम्तासर गांव में अज्ञात चोरों ने दो मकान मैं घुसकर लाखों रुपए के गहने और जेवरात चुरा लिए। चोर घर से महिला व पुरुष के आभूषण के साथ नकदी भी ले गए। दोनों घरों से करीब 35 लाख रुपए की चोरी हुई।
पुलिस के अनुसार हिम्मतासर गांव के रामलाल जाट और उनके पड़ौसी पद्माराम मेघवाल के घर में चोर घुस गए। दोनों के घरों से चोर सोने चांदी के आभूषण ले गए हैं। इसमें सोने का बड़ा हार 55 ग्राम का, मंगलसूत्र 35 ग्राम का, सोने की चैन 12 ग्राम, सोने की चैन 40 ग्राम,3 जोड़ी सोने की बालियां 18 ग्राम, सोने की अंगूठी 10 ग्राम,सोने का फूलड़ा 25 ग्राम,सोने का फूलड़ा 10 ग्राम,चांदी की तागड़ी 500 ग्राम, 3 जोड़ियां बिछुड़ी, चांदी की पाजेब 500 ग्राम ,1 जोड़ी की चांदी की तागड़ी 700 ग्राम, चांदी की हथफूल 500 ग्राम (1 जोड़ी) ले गए।
दूसरे कमरे से चोरी हुए गहने,सोने की 2 चैन 50 ग्राम,सोने की अंगूठी 12 ग्राम,सोने की नथ 12 ग्राम,सोने की नथ (बड़ी) 15 ग्राम,सोने की मंगलसूत्र 20 ग्राम,सोने की 3 जोड़ी बालियां 30 ग्राम, सोने की पायल – 40 ग्राम, सोने की बाली – 6 ग्राम, चांदी की करधनी 250 ग्राम, चांदी की हांथफूल 100 ग्राम (1 जोड़ी), चांदी की हांथफूल 500 ग्राम (1 जोड़ी), चांदी की चूड़ियां 750 ग्राम, चांदी की तगड़ी 450 ग्राम,चांदी का सिक्का 80 ग्राम की चोरी हुई है।
घटना के बाद पुलिस ने चोरों की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू किए हैं। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची है। इसके अलावा डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंची।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments