![]()
मृतक के शव को स्वरूपगंज सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
सिरोही के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के केर गांव में पशु चराने के विवाद में एक आदिवासी बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के परिजन सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर रहे हैं।
खेत में पशु चराने को लेकर 16 अगस्त को दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस दौरान वनवीर उर्फ वनाराम और उसके पुत्र गोपाल ने कुल्हाड़ी से बुजुर्ग पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक के परिजन शव को लेकर स्वरूपगंज सरकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग रखी है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक अजीत कश्यप का शव स्वरूपगंज सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments