![]()
डीआईजी राकेश मोहन शर्मा ने बुधवार को रतनगढ़ स्थित उप जेल का निरीक्षण किया।
चूरू के रतनगढ़ स्थित उप जेल का डीआईजी राकेश मोहन शर्मा ने बुधवार को अचानक निरीक्षण किया। जेल स्टाफ ने उनका गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी शर्मा ने जेल में बंद 48 बंदियों से मुलाकात की। उन्होंने बंदियों की समस्याएं सुनीं। निरीक्षण में जेल परिसर में कोई विशेष अव्यवस्था या कमी नहीं पाई गई।
नई जेल के निर्माण को लेकर डीआईजी शर्मा ने मीडिया को जानकारी दी। रीको क्षेत्र में नई जेल के लिए जमीन आवंटित हो चुकी है। बजट की कमी के कारण कई सालों से निर्माण कार्य रुका हुआ है। डीआईजी ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही राज्य सरकार से चर्चा कर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान जेलर जितेंद्र सिंह और चिकित्सा विभाग के राकेश कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments