![]()
जयपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को डीआरआई ने एक वीड तस्कर को गिरफ्तार किया। डीआरआई की टीम ने आरोपी के सूटकेस से 10 किलो हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) रिकवर किया, जिस की बाजार कीमत करीब 10 करोड़ रुपए बताई जा रही हैं।
DRI ने बताया कि कल रात को बैंकॉक से आई फ्लाइट में एक पैसेंजर पर डीआरआई की टीम को शक हुआ। जिस पर टीम ने उसे एयरपोर्ट पर डिटेन किया और उस से उस के सामन में मादक पदार्थ होने को लेकर पूछताछ की। पैसेंजर ने पहले तो खुद के पास कोई मादक पदार्थ नहीं होने की बात की जिस के बाद डीआरआई की टीम ने पैसेंजर का सूटकेस चैक किया जिस में से अलग-अलग 10 पैकेट में 10 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा मिला। इस गांजे की बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह भी लगभग 15 किलो हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) एवं 2 किलो सोना तस्करी के दो अलग अलग मामलो में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) जयपुर ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था ।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments