मां सुशीला देवी और मोहित का फ़ाइल फोटो।
भरतपुर के उद्योग नगर थाने में कल हुए हादसे में मां बेटे की मौत के बाद आज दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि इस हादसे के बाद से टोंटपुर गांव के लोगों ने काफी रोष है। क्योंकि पिछले कई सालों से सड़क ख़राब पड़ी हुई थी। जगह-जगह सड़क में गड्ढे हैं।
गिर्राज सिंह निवासी अल्लाद्दीन कॉलोनी ने बताया की कल मेरी भाभी सुशीला देवी (45) और उनका बेटा मोहित (23) दूध लेकर घर आ रहे थे। इस दौरान टोंटपुर रोड़ पर पत्थर की टाल के पास एक खाद बीज से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जा रही थी। जिसमें करीब ढाई सो कट्टे थे। प्रत्येक कट्टे का वजह करीब 50 किलो था। पत्थर की टाल के पास रोड़ में गहरे-गहरे गड्ढे थे। जिसमे बारिश का पानी भरा हुआ था। अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली का पहिया गड्ढे में चला गया और, ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई।
उसी दौरान सुशीला देवी और उनका बेटा मोहित बाइक से ट्रैक्टर ट्रॉली के बगल से निकल था। तभी वह ट्रैक्टर ट्रॉली और कट्टों के नीचे दब गए। तुरंत स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकालकर दोनों को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। आज दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया है। कल ग्रामीणों ने घटना को लेकर मौके पर प्रदर्शन करते हुए जाम भी लगा दिया था।

कट्टों के नीचे से मां बेटे को निकालते ग्रामीण।
गिर्राज सिंह ने बताया कि मोहित की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसके पास के 1 साल की बेटी है। मोहित के पिता का पहले ही निधन हो गया था। मोहित एक्साइज विभाग में क्लर्क था। अब घर में सिर्फ मोहित की पत्नी रह गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments