☜ Click Here to Star Rating


अजमेर के वरूण सागर की चादर चल रही है, वहीं पिछले दिनों हुई बरसात में जलभराव की स्थिति हुई।

अजमेर में अब तक औसत से ज्यादा बरसात हो चुकी है। अजमेर जिले में औसत बरसात 550 एमएम होती है। लेकिन पिछले डेढ़ माह में अब तक 672 एमएम बरसात हो चुकी है। वहीं पिछले साल जुलाई से इस बार जुलाई में चार गुना बरसात ज्यादा हुई है।

.

वरूण सागर सहित 38 तालाब बांध लबालब है और वर्तमान में वरूण सागर सहित 26 बांध तालाब ओवरफ्लो है। मौसम विभाग के अनुसार-अगस्त माह में बरसात भी सामान्य होने के ही आसार है।

जुलाई माह में आनासागर का जल स्तर 17 फीट तक पहुंच गया और जलभराव की स्थिति हुई। इसके बाद पानी की निकासी की। क्षमता 13 फीट से भी वर्तमान में जल स्तर 10 फीट ही है।

जुलाई माह में आनासागर का जल स्तर 17 फीट तक पहुंच गया और जलभराव की स्थिति हुई। इसके बाद पानी की निकासी की। क्षमता 13 फीट से भी वर्तमान में जल स्तर 10 फीट ही है।

पिछले साल एक जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2024 तक 161 एमएम बरसात दर्ज की गई। जबकि इस साल 1 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक 659 एमएम बरसात दर्ज की गई।

अजमेर में इस बार 3 जुलाई को 106, 18 जुलाई को 72 एमएम व 19 जुलाई को 123 एमएम बरसात हुई।

ऐसे में कई क्षेत्रों में 18 व 19 जुलाई को हुई बरसात के कारण जल भराव की स्थिति हो गई। मुख्य मार्ग व कॉलोनियों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अजमेर में जुलाई माह के दौरान हुई बरसात से जलभराव की स्थिति हो गई थी। मुख्य मार्ग सहित कई कॉलोनियों में पानी भर गया था। हालाकिं अब हालात सामान्य है।

अजमेर में जुलाई माह के दौरान हुई बरसात से जलभराव की स्थिति हो गई थी। मुख्य मार्ग सहित कई कॉलोनियों में पानी भर गया था। हालाकिं अब हालात सामान्य है।

जलभराव से बचाने के लिए घटाया आनासागर का जलस्तर

अजमेर की आनासागर झील की भराव क्षमता 13 फीट है। लेकिन इस बार इसमें पानी का भराव 17 फीट तक पहुंच गया। जिसके बाद जगह जगह जल भराव की स्थिति हो गई। इसके बाद प्रशासन ने पानी की निकासी शुरू की और वर्तमान में इसका जलस्तर 10 फीट रखा गया है। ताकि तेज बरसात होने पर पानी इसमें भर सके। और जलभराव की स्थिति नहीं हो।

यहां जमकर बरसे बदरा

  • बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार-अजमेर में अब तक 672 एमएम बरसात दर्ज हुई है। जिले में सबसे ज्यादा नसीराबाद में अब तक 913 एमएम बरसात दर्ज की गई। इसी प्रकार गोयला में 693, केकड़ी में 601, मसूदा में 607, पुष्कर में 557, किशनगढ़ में 455, ब्यावर तहसील में 427, ब्यावर सहायक अभियंता में 500, सरवाड़ पुलिस थाने में 603 एमएम बरसात दर्ज की गई।

…………………

पढें ये खबर भी…

50 साल बाद जुलाई में फिर डूबा अजमेर:20 से ज्यादा कॉलोनियां डूबीं, टॉयलेट सीट से भी पानी निकल रहा, लोग छतों पर रह रहे

18 जुलाई, 1975 का दिन। पूरा अजमेर पानी में डूबा था। जहां देखो, वहां सिर्फ पानी। उफनते नाले, जलमग्न सड़कें, बेबस लोग।, ठीक 50 साल बाद, 18 जुलाई, 2025 का दिन। अजमेर फिर पानी में डूब गया। नाले वैसे ही उफने, सड़कें पानी से लबालब हुईं और बेबस शहर के लोग। इस 50 साल में सरकार, तकनीक, बजट, वादे सब बदल गए, लेकिन नहीं बदली तो अजमेर के लोगों की किस्मत। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading