☜ Click Here to Star Rating


जयपुर के कूकस स्थित लोहागढ़ रिसॉर्ट से रविवार सुबह सैकड़ों रनर्स ‘त्रिमूर्ति मानसून रन’ में दौड़ते नजर आए।

जयपुर के कूकस स्थित लोहागढ़ रिसॉर्ट से रविवार सुबह सैकड़ों रनर्स ‘त्रिमूर्ति मानसून रन’ में दौड़ते नजर आए। इस बार यह दौड़ एक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ी। जयपुर रनर्स क्लब और आईआईईएमआर की ओर से त्रिमूर्ति बिल्डर्स के सहयोग से आयोजित इस रन के नवां संस्करण

.

रन में 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की श्रेणियों में मुकाबले हुए, जिसमें हर आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। खास बात रही कि इस रन के दौरान जामुन और सीताफल के बीज बिखेरकर बीज छिड़काव के जरिए हरियाली का बीज बोने की मुहिम भी चलाई गई। ये बीज डॉ. साधना आर्य द्वारा तैयार की गई सीड बॉल्स के रूप में रनर्स को दिए गए थे।

दीपम शर्मा के नेतृत्व में वार्म-अप और ज़ुम्बा कराया गया।

दीपम शर्मा के नेतृत्व में वार्म-अप और ज़ुम्बा कराया गया।

रन की शुरुआत फ्लैगऑफ से हुई, जिसे त्रिमूर्ति बिल्डर्स के एमडी आनंद मिश्रा, सैमसंग गैलेक्सी वॉच के रीजनल हेड राजकमल तोमर, प्रीमियर डिस्ट्रीब्यूटर पंकज तनेजा, प्रोडक्ट टीम हेड विवेक जोशवा, जयपुर रनर्स क्लब के प्रेसिडेंट प्रवीण तिजारिया, को-फाउंडर रवि गोयनका और मुकेश मिश्रा, सचिव निपुण वाधवा और ट्रैजरर आस्था पारीक ने रवाना किया।

रन की शुरुआत फ्लैगऑफ से हुई।

रन की शुरुआत फ्लैगऑफ से हुई।

रन से पहले फिटयोग गुरु अरविन्द सिंह और ऐश्वर्या के मार्गदर्शन में फिटनेस सेशन हुआ और दीपम शर्मा के नेतृत्व में वार्म-अप और ज़ुम्बा कराया गया। प्रतिभागियों को रनिंग किट, रिफ्रेशमेंट और फिनिशिंग मैडल भी प्रदान किए गए।

जयपुर रनर्स क्लब के प्रेसिडेंट प्रवीण तिजारिया और त्रिमूर्ति बिल्डर्स के एमडी आनंद मिश्रा ने कहा कि यह सिर्फ रन नहीं, बल्कि जिम्मेदारी की दौड़ थी। हम प्रकृति के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं, सहभागिता चाहते हैं। को-फाउंडर्स रवि गोयनका और मुकेश मिश्रा ने कहा कि बीज छिड़कने जैसी छोटी-सी क्रिया यदि सामूहिक रूप से हो, तो बड़ा बदलाव ला सकती है।

को-फाउंडर्स रवि गोयनका और मुकेश मिश्रा ने कहा कि बीज छिड़कने जैसी छोटी-सी क्रिया यदि सामूहिक रूप से हो, तो बड़ा बदलाव ला सकती है।

को-फाउंडर्स रवि गोयनका और मुकेश मिश्रा ने कहा कि बीज छिड़कने जैसी छोटी-सी क्रिया यदि सामूहिक रूप से हो, तो बड़ा बदलाव ला सकती है।

आज रनिंग फिटनेस से आगे एक सामाजिक जिम्मेदारी बन रही है। बिब डिस्ट्रीब्यूशन टीम में राहुल बंसल, नितेश सेठिया, निपुण वाधवा, अंकित तिवारी, अंकित गुप्ता, रिफ्रेशमेंट टीम में रेणुका जोशी, प्रवीण मक्कर, अंकित तिवारी, उमेश सैनी, रूट टीम में अंकित गुप्ता, राजेश विजय, प्रदीप यादव, मैडल टीम में आर्यन मिश्रा, डैनी, भावना पारीक, सचिन, पूजा शर्मा, सोशल मीडिया टीम में मोनिका चौधरी, अंकित तिवारी, रचना विजय शामिल रहे।

यह आयोजन एयू जयपुर मैराथन, बिसलेरी, यूनिबिक, इटर्नल हॉस्पिटल, और जोधपुर प्रेसीडेंसी क्लब के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading