☜ Click Here to Star Rating



नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित चित्रकला और लघु फिल्म प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया।

हनुमानगढ़ में युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान के तहत आयोजित चित्रकला और लघु फिल्म प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। शुक्रवार को भू-अभिलेखागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल

.

प्रतियोगिता में जिले भर से 450 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। इसमें जूनियर और सीनियर वर्ग में चित्रकला और वीडियो वर्ग के प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार दिए गए। जूनियर पेंटिंग वर्ग में हनुमानगढ़ की शैलजा को प्रथम, संगरिया के युवराज सिंह को द्वितीय और हनुमानगढ़ के कमल को तृतीय स्थान मिला। भादरा की कोमल, टिब्बी की प्रकाश कौर, हनुमानगढ़ की ममता, श्रीविजयनगर की पिंकी और हनुमानगढ़ की संजना को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

सीनियर पेंटिंग वर्ग में भादरा के देवेंद्र ने प्रथम, संगरिया के राधेश्याम कोटी ने द्वितीय और हनुमानगढ़ के नसीब सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तथागत कोटी, विजय सिंह बावा, पार्थ सैन, संत राम और अमित कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिले।

वीडियो प्रतियोगिता में निर्धारित नियमों के अनुसार प्रविष्टियां न मिलने पर सात उत्कृष्ट लघु फिल्म निर्माताओं को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। जूनियर वर्ग में पीलीबंगा के अश्वी जिंदल, हनुमानगढ़ के लोकेश, संगरिया की उदयमिता और भादरा के जयदीप सोनी शामिल रहे। सीनियर वर्ग में नोहरेवाला के रोहिताश, हनुमानगढ़ की दीक्षा अरोड़ा और टिब्बी के अंग्रेज सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिले। चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम विजेताओं को एलईडी टीवी और 5100 रुपए नकद, द्वितीय विजेताओं को साइकिल और 1100 रुपए नकद, तृतीय विजेताओं को स्मार्ट फिटनेस वॉच और 501 रुपए नकद दिए गए। प्रत्येक वर्ग में पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इस आयोजन के लिए एवीएस सिनेमा से विजय बाटला और कृष्ण पपनेजा ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया। सम्मान समारोह में एडीएम उम्मेदीलाल मीना, सीईओ ओपी बिश्नोई, जनप्रतिनिधि विकास गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading