![]()
राजस्थान में जगह-जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में लुहाकना निवासी शहीद नायक राजीव सिंह के परिजनों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान भाजपा नेता इं
इस अवसर पर शहीद के पिता शंकर सिंह शेखावत का माल्यार्पण कर साफा पहनाया गया, जबकि माता पुष्पा कंवर को पुष्प भेंटकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इंजीनियर बाबूलाल जाट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
भाजपा नेता पवन शर्मा जवानपुरा ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने शहीदों के त्याग और बलिदान को राष्ट्र की सुरक्षा का आधार बताते हुए उनके परिवारों के प्रति सदैव आभारी रहने की बात कही। इस कार्यक्रम में शंभू सिंह शेखावत, बिशन सिंह तंवर सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments