![]()
दुकानदारों ने क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था और स्थाई सफाईकर्मी की नियुक्ति की मांग की है।
डीडवाना के करनी प्लाजा के दुकानदारों ने नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह को ज्ञापन सौंपा है। दुकानदारों ने क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था और स्थाई सफाईकर्मी की नियुक्ति की मांग की है।
दुकानदारों का कहना है कि नगर परिषद कार्यालय के पीछे स्थित करणी प्लाजा क्षेत्र में लंबे समय से नियमित सफाई नहीं हो रही है। परिषद परिसर में बने शौचालय की सफाई भी समय पर नहीं होती है। इससे आसपास का वातावरण गंदा रहता है।
दुकानदारों ने बताया कि गंदगी के कारण प्रतिदिन सैकड़ों दुकानदार और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शौचालय की खराब स्थिति के कारण लोगों को अन्य जगहों पर जाना पड़ता है। दुकानदारों ने नए शौचालय के निर्माण और मौजूदा शौचालय की नियमित सफाई की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में हीरालाल, मदनलाल, एजाज, विट्ठल पारीक, गणेश भार्गव, अशोक और सुरेश प्रजापत सहित अन्य दुकानदार शामिल थे। दुकानदारों का कहना है कि बार-बार मौखिक शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments