![]()
शव को नदी से निकालकर सागवाड़ा अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया।
सागवाड़ा थाना क्षेत्र में माही पुल से एक युवक नदी में कूद गया। पुलिस ओर एसडीआरएफ की टीम 28 घंटों तक उसकी तलाश करती रही। इसके बाद शव तैरता हुआ मिला। पुलिस अब घटना को लेकर जांच कर रहीं है।
सागवाड़ा थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि विठ्ठल पुत्र लाला गायरी निवासी वगैरी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया की उसके बड़े पापा का बेटा गंगाराम उर्फ नाना (41) पुत्र गौतम गायरी निवासी वगैरी बाइक लेकर घर से निकला था।
वह बाइक लेकर माही पुल पर खड़ा था। इसी दौरान वह अचानक से नदी में गिर गया। जिस पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।
टीम उसकी नदी में तलाश करती रही, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ओर एसडीआरएफ की टीम नदी में आसपास के इलाके में उसे ढूंढती रही। सोमवार दोपहर के समय उसका शव नदी में तैरता हुआ मिला।
इसके बाद पुलिस ने उसका शव नदी से बाहर निकाला। शव को सागवाड़ा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments