☜ Click Here to Star Rating


जैसलमेर। कलेक्टर प्रताप सिंह नाथावत।

जैसलमेर में सोमवार को पूनमनगर गांव में हुए हादसे के बाद कलेक्टर प्रताप सिंह ने एक आदेश जारी कर जिले की सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन दिन की छुट्टी की घोषणा की। सभी स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों में 29 से 31 जुलाई तक अवकाश र

.

जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने बताया- मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी (समग्र शिक्षा), जैसलमेर से प्राप्त अनुशंसा के आधार पर जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि 29 जुलाई से 31 जुलाई तक जैसलमेर जिले के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों सहित समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया जाता है।

सोमवार को पूनमनगर गांव की एक स्कूल का गेट टूटने से एक बच्चे की हुई थी मौत।

सोमवार को पूनमनगर गांव की एक स्कूल का गेट टूटने से एक बच्चे की हुई थी मौत।

सभी स्कूली बिल्डिंग्स की होगी जांच

इस अवधि में विद्यालय एवं आंगनवाड़ी भवनों की गहनता से जांच की जाएगी, जिसमें भवनों की संरचनात्मक स्थिरता, प्रवेश द्वार, शौचालय, चारदीवारी, छत सहित अन्य भौतिक सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया जाएगा। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि निरीक्षण कार्य समयबद्धता एवं गंभीरता से पूर्ण कर आवश्यक रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्रस्तुत करें।

जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और यह सर्वेक्षण इसी दिशा में उठाया गया एक ठोस कदम है। उन्होंने समस्त विभागों, शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों एवं ग्राम विकास अधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे भवन सुरक्षा सर्वेक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

पूनमनगर हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट

गौरतलब है कि जैसलमेर के पूनमनगर गांव में सोमवार दोपहर हुए स्कूल हादसे में एक स्टूडेंट की मौत होने व एक टीचर व एक स्टूडेंट के घायल होने के हादसे के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। कलेक्टर प्रताप सिंह ने एक आदेश सरकारी, प्राइवेट स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन दिन की छुट्टी की घोषणा की।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading