![]()
हमले में घायल युवक के बयान लेती थाना पुलिस
भीलवाड़ा में पत्नी के घर से भाग जाने से मानसिक तनाव में चल रहे युवक ने अपने ही मित्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घायल को गंभीर हालत में पहले उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मामला मांडल थाना क्षेत्र के नानकपुरा इलाके का है। यहां कंचन फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक संदीप को शक था कि उसकी पत्नी के भागने में उसके दोस्त अतुल कुमार का रोल है। इसी बात को लेकर सोमवार रात को जब अतुल ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला, तो संदीप ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया।
आधा दर्जन से ज्यादा वार किए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संदीप ने अतुल पर करीब आधा दर्जन से ज्यादा बार चाकू से वार किए, जिससे वो लहूलुहान होकर गिर पड़ा। फैक्ट्री कर्मियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया,जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में भीलवाड़ा के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
हमलावर को डिटेन कर पूछताछ शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी संदीप की तलाश शुरू की ओर कुछ देर बाद ही उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से डिटेल इन्वेस्टिगेशन में लगी है ओर घायल का इलाज जारी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments