अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान श्रीगंगानगर पुलिस का विशेष अभियान शुरू।
श्रीगंगानगर जिले में रविवार को पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। यह अभियान डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एम.एन. के आदेश पर शुरू किया गया। आईजी बीकानेर रेंज हेमंत शर्मा के सुपरविजन में एसपी डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में यह कार्रवाई ह

नाकाबंदी कर की गई वाहनों की तलाशी।
अभियान के दौरान शहर, ग्रामीण, श्रीकरणपुर, रायसिंहनगर और अनूपगढ़ वृतों में सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने तड़के अलसुबह नाकाबंदी और तलाशी अभियान चलाया। विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग प्रकार की कार्रवाई की गई।
श्रीगंगानगर शहर में कोतवाली, जवाहरनगर, पुरानी आबादी, सदर और महिला थाना के जवानों ने 37 बसों की गहन चैकिंग की। इस दौरान डॉग स्क्वाड और HHMD का उपयोग किया गया। साथ ही ड्रोन से वीडियोग्राफी भी कराई गई।
ग्रामीण इलाकों में चूनावढ़, मटीलीराठान, हिंदुमलकोट, लालगढ़ और सादुलशहर में नाकाबंदी के दौरान 151 वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने 18 वाहनों के चालान काटे। लालगढ़ थाना पुलिस ने 4 गैर सायलों को धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया।

37 बसों की गहन चैकिंग की गई।
श्रीकरणपुर क्षेत्र में पदमपुर थाना पुलिस ने एक आरोपी से 700 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। इसके अलावा वृत क्षेत्र में 9 गैर सायल धारा 170 के तहत पकड़े गए। पुलिस ने 3 वारंटियों को गिरफ्तार किया और 1200 लीटर वाश नष्ट किया। 2 अन्य लोगों के खिलाफ धारा 129 के तहत कार्रवाई की गई।

अवैध शराब बनाने का 1200 लीटर वाश नष्ट किया।
रायसिंहनगर, श्रीविजयनगर और समेजा कोठी थानों की टीमों ने भी तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दो गैर सायल धारा 170 के तहत पकड़े गए। एक संदिग्ध की बाइक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत जब्त किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments