![]()
गाय के शिकार के चक्कर में लेपर्ड गिरा कुएं में, ढाई घंटे के रेस्क्यू के बाद लेपर्ड को जाल में कैद कर कुएं से सुरक्षित निकाला,
राजसमंद में गाय के शिकार के चक्कर में लेपर्ड कुएं में गिर गया। जिसके बाद लेपर्ड को करीब ढाई घंटे के रेस्क्यू के बाद कुएं से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, जिले के बिनोल गांव के पास दोपहर तीन बजे के करीब रघुनाथपुरा गांव में कजोड़ सिंह राजपूत के कुएं के पास खड़ी गाय को लेपर्ड ने शिकार बनाने की कोशिश लेकिन गाय तो बच गई ओर लेपर्ड सीधा कुएं में गिर गया।
खेत मालिक को आई थी कुएं में गिरने की आवाज
लेपर्ड के कुएं में गिरने का तब मालूम पड़ा जब कुएं के पास ही गाय मालिक कजोड़ सिंह राजपूत काम कर रहा था ओर अचानक से जोर से आवाज आई। जिस पर कजोड़ मल ने ये सोचा कि गाय कुएं में गिर गई लेकिन जब कुएं के पास जाकर देखा तो कुएं में लेपर्ड गिरा हुआ था।
ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला
जिसकी सूचना बिनोल नाका सुरेश चंद्र खटीक वनरक्षक को दी गई। जिसके बाद तुरंत मौके पर रेस्क्यू टीम गस्ती दल रेंजर सत्यानंद गरासिया, ट्रेंकुलाइजर शूटर सुरेंद्र सिंह, वन्य जीव प्रेमी पन्नालाल कुमावत, घनश्याम पुरबिया, वनरक्षक अटल सिंह, गिरधारी लाल सेनी, तेजपाल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने जब कुएं में जाकर देखा तो लेपर्ड पानी में तेर रहा था। जिसके बाद कुएं में जाल डालकर करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लेपर्ड को बाहर निकाला।
बाद में जाल से पिंजरे में शिफ्टिंग के दौरान लेपर्ड को ट्रेंक्यूलाइज कर बेहोश करना पड़ा। पिंजरे में लेपर्ड को कैद कर राजसमंद एनिमल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां स्वास्थ्य परीक्षण कर पुनः जंगल में छोड़ दिया जाएंगा। पकड़े गए नर लेपर्ड की उम्र 4 से 5 साल है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments