![]()
प्रॉपर्टी फ्रीज की कार्रवाई करती मांडलगढ़ थाना पुलिस
अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भीलवाड़ा पुलिस ने एक नया अभियान शुरू किया है। इसके तहत अवैध तस्करी से कमाई गई प्रॉपर्टी पर पुलिस एक्शन लेते हुए सीज कर रही है।
इसके तहत भीलवाड़ा की मांडलगढ़ थाना पुलिस ने भीलवाड़ा शहर में एक तस्कर की प्रॉपर्टी पर कार्रवाई को अंजाम दे प्रॉपर्टी को फ्रीज किया है। पुलिस के अनुसार, तस्कर की यह प्रॉपर्टी करीब 75 लाख से 1 करोड़ रुपए की बताई जा रही है। फिलहाल तस्कर फरार है जिसकी मांडलगढ़ थाना पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
अवैध मादक पदार्थ तस्करी के चार मामलों में शामिल
मांडलगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर शंकर सिंह ने बताया कि केलजर गांव और हाल भीलवाड़ा सांगानेर कॉलोनी निवासी भैरूलाल जाट अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित है। इसके खिलाफ 665 किलो गांजा परिवहन करने के संबंध में सबूत मिले थे। अवैध मादक की तस्करी के मामले में भैरूलाल जाट के खिलाफ तीन अन्य मामले भी दर्ज हैं।
1 करोड़ की प्रॉपर्टी को फ्रीज किया
इस पर चारों मुकदमों के चलते पुलिस ने इसकी संपत्ति जब्त करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा था। सक्षम प्राधिकारी व प्रशासक SAFEM (FOP) 4 N.D.P.S. नई दिल्ली भारत सरकार द्वारा स्थाई अनुमोदन करने पर भैरूलाल जाट की प्रॉपर्टी को फ्रीज किया गया है। जिसमें स्कूटी, मकान और बैंक अकाउंट फ्रीज किया गया है। जिसकी कीमत 75 लाख से 1 करोड़ रुपए है।
इस सम्पत्ति को सक्षम प्राधिकारी प्रशासक SAFEM (FOP) 4 N.D.P.S. नई दिल्ली व माण्डलगढ़ पुलिस कि अनुमति के बिना बेचना, खरीदना, गिरवी व गिफ्ट करना विधि विरूद्ध हैं। अभी भैरूलाल जाट फरार है जिसकी मांडलगढ़ थाना पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments