![]()
लोहावट पुलिस और फलोदी की जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2.80 ग्राम अवैध एमडी मादक पदार्थ जब्त किया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।
ये कार्रवाई मोरिया सरहद में की गई। पुलिस ने अमर सिंह उपनिरीक्षक, थानाधिकारी लोहावट के नेतृत्व में आरोपी अशोक कुमार के कब्जे से 2.80 ग्राम एमडी बरामद की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
मादक पदार्थ ले जाने के लिए इस्तेमाल की गई एक बोलेरो केम्पर गाड़ी को भी जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में आगे की जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक कुमार, निवासी मुंझासर, जिला फलोदी के रूप में हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments