अजमेर के पूर्व मनोनीत पार्षद ने बुधवार शाम ट्रेन के आगे कूद कर सुसाइड कर ली। पुलिस को मृतक के पास सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने लिखा कि वह अपनी बीमारी से परेशान है।
सूचना मिलने पर अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।

सुसाइड नोट में पूर्व मनोनीत पार्षद ने बीमारी से परेशान के बारे में लिखा है।
स्टेशन मास्टर ने दी पुलिस को सूचना अलवर गेट थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को स्टेशन मास्टर की ओर से थाने पर सूचना दी गई। इसमें बताया कि गुलाब बाड़ी फाटक से पहले एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना मिलने पर अलवर गेट थाना प्रभारी नरेंद्र जाखड़ टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुलिस की ओर से घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। आसपास पूछताछ और चेक करने पर सुसाइड नोट और डॉक्यूमेंट बरामद हुए। मृतक की पहचान अजमेर निवासी मुनव्वर खान कायमखानी (50) के रूप में हुई।
पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस ने जांच शुरू की अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार मृतक के पास सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने लिखा कि वह अपनी बीमारी से परेशान है। मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं.. किसी भी व्यक्ति को परेशान नहीं करें। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक कांग्रेस सरकार में अलवर गेट थाना क्षेत्र से पूर्व मनोनीत पार्षद था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments