☜ Click Here to Star Rating



सवाई माधोपुर के पुराने शहर में पैदल गश्त करती पुलिस।

सवाई माधोपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराने शहर में शनिवार शाम को पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आई। यहां SP अनिल कुमार के नेतृत्व में जिलेभर में हथियारबंद नाकाबंदी और शहर में पैदल मार्च का आयोजन किया गया।

.

शनिवार शाम 4 से 6 बजे के बीच एसपी के निर्देश पर एएसपी, सीओ व समस्त थानाधिकारियों के नेतृत्व में श्रेणी हथियारबंद नाकाबंदी और पैदल गश्त की गई। इसी के तहत सवाई माधोपुर के पुराने शहर में पैदल गश्त की गई। यहां ASP रामकुमार कस्वां और CO सिटी उदय सिंह मीणा के नेतृत्व में खंडार तिराहे से शुरू हुआ पैदल मार्च शहर के मुख्य बाजारों से होकर पुलिस चौकी तक पहुंचा।

नाकाबंदी में चला सघन चेकिंग अभियान

एएसपी कस्वां ने बताया कि नाकाबंदी डीजीपी पुलिस मुख्यालय जयपुर के आदेश और आईजी भरतपुर रेंज के सुपरविजन में की गई। इस दौरान 879 वाहनों की जांच की गई, जिनमें​​​​​ एमवी एक्ट की धारा 206 में 271 कार्रवाई व एमवी एक्ट की धारा 207 में 17 कार्रवाई और पुलिस एक्ट में 5 कार्रवाई की गईं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघनता से जांच की गई, जिससे आमजन में सुरक्षा का माहौल बना।

पैदल गश्त फिर से हुई शुरू

उल्लेखनीय है कि पूर्व में तत्कालीन एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के समय नियमित पैदल गश्त की परंपरा थी, जो एसपी ममता गुप्ता के कार्यकाल में बंद हो गई थी। अब नवनियुक्त एसपी अनिल कुमार ने फिर से इस व्यवस्था को शुरू कर शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की पहल की है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading