![]()
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने क्रूड ऑयल चोरी में अंतरराज्यीय गैंग के सरगना को अरेस्ट किया है। पचास हजार रुपए इनामी बदमाश को एसओजी टीम ने दिल्ली से दबिश देकर पकड़ा है। गिरफ्तार सरगना हरियाणा के हिसार में क्रूड ऑयल चोरी के लिए पाइपलाइन में सुरंग बनाने की
एडीजी (एटीएस व एसओजी) वी.के. सिंह ने बताया- एसओजी ने सरगना दिनेश उर्फ अनमोल उर्फ राहुल राठी (38) निवासी अमर कॉलोनी कमरुद्दीन नगर नागलोई दिल्ली हाल बहादुरगढ़ झज्जर हरियाणा को अरेस्ट किया गया है। एसओजी टीम ने रोहिणी दिल्ली के सेक्टर-16 से सरगना दिनेश उर्फ राहुल को पकड़ा है।
शातिर और आदतन क्रूड ऑयल चोर दिनेश राठी के खिलाफ 33 से अधिक मामले दर्ज है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी दिनेश की ओर से हरियाणा के हिसार के नरनौद में HPCL कंपनी की पाइप लाइन में सुराख करने की प्लानिंग के तहत काम किया जा रहा था।
50-50 हजार का रखा था इनाम IOCL कंपनी की ओर से 13 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। कंपनी की गुजरात से हरियाणा क्रूड ऑइल पाइपलाइन में कोटपूतली के शाहजहांपुर में अनजान चोरों ने सुरंग बनाकर अवैध तरीके से क्रूड ऑयल चोरी करने की नीयत से सुराख बनाकर अवैध कनेक्शन बनाकर तेल चोरी किया गया। एसओजी की जांच में करीब 40 हजार लीटर क्रूड ऑयल के साथ-साथ कई आलामात बरामद किए गए। जांच में अंतर्राज्जीय गैंग का होना सामने आया। गैंग के बदमाश काफी प्रयास के बावजूद नहीं मिलने पर मुख्य आरोपियों के खिलाफ 50-50 हजार रुपए का इनाम रखा गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments