☜ Click Here to Star Rating

व्यापारियों को धक्के मारकर हटाते हुए इंस्पेक्टर सुनील कुमार जांगिड़।

सीकर के लोहारू बस स्टैंड एरिया में दुकानों के बाहर जमा होने वाले सीवरेज के गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर आज व्यापारियों ने सुबह तापड़िया बगीचे से स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क को जाम कर दिया। बीच में बाइक लगाकर व्यापारी वहां बैठ गए। सूचना मिलने

.

सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ और उनकी टीम ने व्यापारियों को धक्के देकर वहां से हटाया और रास्ता खुलवाया। इसके बाद थानाधिकारी वहां संचालित ढाबों के बाहर पहुंचे और वहां दुकानों के बाहर रखे सामान को अतिक्रमण बताते हुए हटाना शुरू कर दिया। इसके बाद व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जो पानी निकासी की मांग को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे।

व्यापारी बीच सड़क ही रास्ता जाम करके बैठ गए थे।

व्यापारी बीच सड़क ही रास्ता जाम करके बैठ गए थे।

व्यापारियों का कहना है कि बारिश के दौरान जलभराव होता है उससे व्यापारियों को कोई भी परेशानी नहीं है। लेकिन अब सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता है।हर बार अधिकारियों को अवगत करवाते हैं लेकिन कोई समाधान नहीं होता। ऐसे में उन्होंने निर्णय किया कि दुकानें बंद कर सड़क जाम करेंगे। आज सड़क जाम की तो पुलिस ने हाथापाई की।

दरअसल व्यापारियों ने करीब आधे घंटे तक सड़क को जाम रखा। सूचना मिलने पर पहले तो ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारियों से समझाइश की। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को वहां से हटवाया।

बता दें कि सीकर के लोहारू बस स्टैंड एरिया और मुख्य सड़क पर बारिश के दौरान तो डेढ़ से 2 फीट तक जल भराव होता है। इसके साथ ही यहां बारिश थमने के बाद भी सड़क किनारे दुकानों के बाहर गंदा पानी जमा रहता है। इसके विरोध में ही व्यापारियों ने सड़क को जाम किया।

अब देखिए मामले से जुड़ी तस्वीरें

लोहारू बस स्टैंड एरिया में करीब 30 से ज्यादा दुकानों के बाहर सीवरेज का गंदा पानी जमा रहता है।

लोहारू बस स्टैंड एरिया में करीब 30 से ज्यादा दुकानों के बाहर सीवरेज का गंदा पानी जमा रहता है।

पुलिस ने व्यापारियों को धक्के देकर रोड से साइड में करवाया।

पुलिस ने व्यापारियों को धक्के देकर रोड से साइड में करवाया।

जाम हटाने के बाद इंस्पेक्टर सुनील कुमार जांगिड़ इलाके में संचालित ढाबों के बाहर पहुंचे और बाहर रखे सामान को अतिक्रमण बताकर हटाना शुरू कर दिया। जांगिड़ ने कहा कि नेतागिरी करते हो,खुद अतिक्रमण करके बैठे हो उसका पता ही नहीं।

सड़क पर बाइक्स लगाकर रास्ता जाम किया गया।

सड़क पर बाइक्स लगाकर रास्ता जाम किया गया।

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading