ब्यावर में जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ अपराधों की रोकथाम को लेकर की चर्चा।
ब्यावर में जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा सहित जिले के सभी वृत्ताधिकारी और थानाधिकारी उपस्थित रहे।
एसपी ने जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों को रोकने और बरामदगी बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए योजनाबद्ध कार्रवाई करने को कहा गया। साइबर अपराधों पर नियंत्रण और जनता को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।

अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित।
सड़क सुरक्षा के लिए ब्लैक स्पॉट की पहचान कर सुरक्षा बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाने के निर्देश दिए गए। टॉप-10 और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र और केस रिवार्ड से सम्मानित किया गया। एसपी ने स्पष्ट किया कि बेहतर कार्य करने वालों को आगे भी पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही, कमजोर प्रदर्शन करने वाले थानाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

साइबर अपराधों पर नियंत्रण और जनता को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और विशेष अभियानों को प्रभावी ढंग से चलाने की हिदायत दी गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments