फेस्टिवल में हॉस्पिटैलिटी के प्रथम वर्ष के छात्रों ने भारतीय और इटालियन व्यंजनों का अनूठा फ्यूजन प्रस्तुत किया।
जयपुर के वैशाली नगर स्थित यूईआई ग्लोबल में शनिवार को एनुअल फूड फेस्टिवल दावत-ए-इटालिया-2025 का आयोजन किया गया। इस फेस्टिवल में हॉस्पिटैलिटी के प्रथम वर्ष के छात्रों ने भारतीय और इटालियन व्यंजनों का अनूठा फ्यूजन प्रस्तुत किया।

विद्यार्थियों ने कश्मीरी परिधान पहने और मेकअप में भी कश्मीरी-इटालियन थीम को दर्शाया।
कार्यक्रम में कश्मीरी व्यंजनों को विशेष स्थान दिया गया। विद्यार्थियों ने कश्मीरी परिधान पहने और मेकअप में भी कश्मीरी-इटालियन थीम को दर्शाया। कैंपस का डेकोरेशन इटालियन थीम पर किया गया। लॉबी में गांडोला, वेनिस की इमारतें और इटालियन तिरंगा सजाया गया।
रेस्टोरेंट और पाथवे को कश्मीरी थीम से सजाया गया। चिनार के पेड़, ट्यूलिप गार्डन, बर्फीले पहाड़ों का दृश्य और पारंपरिक शिकारा के साथ सेल्फी पॉइंट बनाया गया।

कार्यक्रम में विशेष मेहमानों के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने बच्चों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का आनंद लिया।
यूईआई ग्लोबल एजुकेशन के प्रबंध निदेशक मनीष खन्ना ने बताया कि संस्थान 19 वर्षों से अनुभवात्मक और प्रबंधन आधारित शिक्षा पर ध्यान दे रहा है। छात्रों ने कश्मीरी और इटालियन व्यंजनों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विशेष मेहमानों के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने बच्चों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का आनंद लिया। कई अभिभावक अपने बच्चों की इस उपलब्धि को देखकर भावुक हो गए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments