![]()
शहर में शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को करौली कोतवाली पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।
करौली में हरियाली तीज और आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर में शांति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार को करौली कोतवाली पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च करौली कोतवाली से शुरू हुआ। यह हिंडौन दरवाजा, चौधरी पाड़ा, फूटकोटा, मदन मोहन मंदिर और सदर बाजार सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान डीएसपी अनुज शुभम, थाना अधिकारी अध्यात्म गौतम समेत शहर चौकी, डीएसबी शाखा और अन्य पुलिस जवान मौजूद रहे।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने दुकानदारों और आमजन को यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। डीएसपी अनुज शुभम ने बताया कि हरियाली तीज के अवसर पर रविवार को कस्बा करौली में दोपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करेगा और त्योहार शांतिपूर्वक मनाया जा सकेगा।
डीएसपी ने शहरवासियों, दुकानदारों और बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से त्योहारों पर कोई अव्यवस्था नहीं होगी और सभी को सुरक्षा व सुविधा मिलेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments