![]()
जोधपुर में ट्रैफिक पुलिस की ओर से सड़क पर खड़े रहने वाले वाहनों के चालान बनाए गए।
जोधपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स के बाहर सड़क पर खड़े रहने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की गई। यहां पर लंबे समय से पुलिस को वाहन सड़क पर पार्क करने को लेकर शिकायत मिल रही थी इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस की ओर से यहां पर 50 दो पहिया और चार पहिया वाहनों के खिलाफ चालान बनाए गए। यह सभी वाहन नो पार्किंग जोन में खड़े थे और उसकी वजह से आने-जाने में वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन में डीसीपी ट्रैफिक शाहीन सी और एडीसीपी दुर्गाराम चौधरी के निर्देशन में एम्स के सामने यह कार्रवाई की गई। पुलिस ASI शिवलाल ने जाब्ते के साथ इन वाहनों के चालान बनाए।
बता दें कि एम्स हॉस्पिटल के सामने की सड़क से लेकर हॉस्पिटल की तरफ आने जाने वाले मार्ग पर दोनों तरफ सड़क पर वाहनों की पार्किंग रहती है, वहीं मेडिकल दुकानदारों ने भी सड़क को कब्जा करके उस पर पार्किंग बना दी है। इसके चलते यहां से निकलने वाले वाहन चालक और राहगीर परेशान है।
इस सड़क से रोजाना 25000 से अधिक वाहनों की आवाजाही रहती है, लेकिन सड़क के दोनों तरफ हुए अतिक्रमण और वाहनों की पार्किंग की वजह से यहां से वाहन लेकर निकलना वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन रहा है। एम्स हॉस्पिटल के सामने की सड़क पर अवैध तरीके से ठेले और केबिन लगा दिए गए हैं, जिन्होंने फुटपाथ तक कब्जा कर दिया है। जानकारी मुताबिक इन ठेले वालों से अवैध तरीके से किराए भी लिया जाता है। नगर निगम को भी इसकी जानकारी होने के बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इसका खामियाजा यहां से निकलने वाले मरीजों के परिजनों को भुगतना पड़ता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments