☜ Click Here to Star Rating


केबीसी में सवाई माधोपुर का युवा विजय कुमार सिंधी।

इतने सारे पड़ाव पार करके केबीसी हाट सीट पर पहुंचना और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने होना एक सपने से कम नहीं था। अमिताभ बच्चन ने मुझे विजय बाबू कहकर पुकारा और नर्वस‌ होने पर पानी पिलाया। इस लम्हे को कभी नहीं भुला पाउंगा…..

.

यह कहना कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन में पहुंचने वाले सवाई माधोपुर के पहले युवा विजय कुमार सिंधी (25) पुत्र अशोक कुमार सिंधी निवासी सिंधी मोहल्ला शहर सवाई माधोपुर का है।

अपने परिवार के साथ विजय कुमार सिंधी।

अपने परिवार के साथ विजय कुमार सिंधी।

6 साल से कर रहे थे प्रयास

कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन में सवाई माधोपुर के विजय पहले युवा है। विजय बताते हैं कि इसके लिए वह छह साल से प्रयास कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने पांच राउंड पास किए थे। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन होते हैं। मई जून के महीने में रजिस्ट्रेशन होते हैं। जिसमें दो सवाल पूछे जाते हैं। इसका पहला दो दूसरा राउंड पास किए। जिसके बाद तीसरे राउंड में ऑडिशन होते हैं। यह ऑडिशन देश के चार पांच बड़े शहरों में होते हैं। जहां पर हजारों लोग आते हैं। विजय बताते हैं उन्होंने 2023 में भी ऑडिशन मुंबई में दिया था। वहां जीके राउंड क्लीयर किया था, लेकिन इंटरव्यू में पास नहीं हुआ। साल 2025 में दिल्ली में उन्होंने फिर जीके टेस्ट पास किया और इंटरव्यू पास किया। उसके बाद ट्रिपल ए के लिए सितंबर के महीने में फोन आया, उस लम्हे को वो भूल नहीं सकते हैं। वो बताते राशि जीतना इतना इंपोटेंट नहीं है। जितने वो लम्हे थे, जब वह पांच दिन अमिताभ बच्चन के साथ रहे। केबीसी टीम ने हमें बहुत अच्छा रखा।

केबीसी में विजय कुमार सिंधी ने सबसे कम समय में जबाव दिया और वह केबीसी की हॉट सीट पर पहुंचे।

केबीसी में विजय कुमार सिंधी ने सबसे कम समय में जबाव दिया और वह केबीसी की हॉट सीट पर पहुंचे।

स्टूडियो लाइटिंग और हॉट सीट पर बैठना, जिंदगी में कभी नहीं भूल सकता हूं। अमिताभ बच्चन से मिलने का अनुभव बहुत खास रहा।

नर्वस होने पर अमिताभ ने विजय बाबू बोला

विजय बताते हैं कि उनका नंबर पांचवे दिन आया। जिससे वो बहुत नर्वस हो गए। इस अमिताभ बच्चन ने उन्हें खुद सीट से खड़े होकर पानी पिलाया और विजय बाबू कहकर पुकारा, मोटिवेट किया। जिसे वो कभी नहीं भूल सकते हैं। विजय केबीसी में एक लाख पर सवाल तक पहुंचे और हार गए। विजय को केबीसी की ओर से एक बाइक और एक सोने का सिक्का भी दिया गया है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading