![]()
एक महिला को शादी का झांसा देकर रेप करने और इसके बाद पीड़िता द्वारा बच्ची को जन्म देने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।इस युवक पर पुलिस ने 5 हजार का का इनाम भी घोषित किया था।
यह था मामला
मामला शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र का है थाना प्रभारी सुरजीत ने बताया कि मार्च 2025 में एक महिला ने रिपोर्ट दी थी ।जिसमें उसने बताया कि प्रताप नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ रेप किया। इसके चलते वो प्रेग्नेंट हो गई और बाद में उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट से लिया स्टे
इस रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच में पाया कि आरोपी युवक ने महिला को अपनी बातों में उलझाया था ओर अब युवक ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट से स्टे ले रखा था। स्टे हटने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की लेकिन ये लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार रहा ।इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इस पर 5 हजार का इनाम घोषित किया था।
आरोपी की तलाश में दिल्ली, यूपी और बिहार में दबिश
इसकी तलाश में टीम ने दिल्ली, यूपी और बिहार में कई जगह दबिश दी,इसकी टेक्निकल डिटेल खंगाली और इसके नंबरों को सर्विलांस पर रखने के बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस ने इसे कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर लिया है और इससे डिटेल इन्वेस्टिगेशन किया जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments