![]()
मिनी सचिवालय में एसपी अमित कुमार ने 25 युवाओं को पुलिस मित्र योजना से जोड़ा।
झालावाड़ में पुलिस मित्र योजना को नया स्वरूप मिला है। मिनी सचिवालय में एसपी अमित कुमार ने 25 युवाओं को पुलिस मित्र योजना से जोड़ा। इन युवाओं को पीली टी-शर्ट और टोपी वितरित की गई।
पुलिस मित्र आमजन और पुलिस के बीच सेतु का काम करेंगे। वे कानून व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करेंगे। इससे पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास मजबूत होगा।
योजना के तहत 18 से 50 वर्ष के लोगों को जोड़ा जाएगा। यह योजना 2019 में शुरू हुई थी, लेकिन झालावाड़ में अब तक यह कागजों तक ही सीमित थी। एसपी अमित कुमार ने इसे पूर्ण रूप से लागू किया है।
एसपी ने बताया कि जल्द ही जिले के सभी थानों में अपराध नियंत्रण में पुलिस मित्र योजना से मदद मिलेगी। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा और झालावाड़ डिप्टी हर्षराज सिंह खरेड़ा उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments