![]()
27 अगस्त से 6 सितंबर तक चलने वाले इस उत्सव में गढ़ परिसर समेत कई धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम हो रहे हैं।
झालावाड़ शहर में गणेश उत्सव का आयोजन धूमधाम से चल रहा है। 27 अगस्त से 6 सितंबर तक चलने वाले इस उत्सव में गढ़ परिसर समेत कई धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम हो रहे हैं।
धोकड़े के बालाजी के पास स्थित जैन मंदिर की गली में भी गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। यहां रोजाना शाम को आरती होती है। इसके बाद बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। अब तक मटकी फोड़, आंखों पर पट्टी बांधकर चलने की दौड़, सॉफ्टबॉल और नींबू दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं हो चुकी हैं।
विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बच्चे गणपति बप्पा के जयकारों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दे रहे हैं। सामाजिक सद्भावना की मिसाल बनते इस आयोजन में सभी धर्मों के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments