☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर में मंगलवार को एसआई भर्ती रद्द करने को लेकर पीड़ित सब इंस्पेक्टर्स ने कलेक्ट्री पर जोरदार प्रदर्शन किया। वे अपने परिजनों के साथ यहां पहुंचे और भर्ती बहाली की मांग करने लगे।

.

इस दौरान कलेक्ट्री के अंदर कलेक्टर को ज्ञापन देने की बात पर भूपालपुरा सीआई आदर्श कुमार और एक महिला एसआई के बीच जमकर बहस हुई। महिला एसआई ने कहा कि सभी एसआई अंदर जाकर कलेक्टर को ज्ञापन देंगे। सीआई ने सिर्फ 5 जनों को भेजने की बात कही।

इधर, प्रदर्शनकारी नहीं माने और अपनी बात पर अड़े रहे। इस पर सीआई बोले-अगर सभी अंदर गए तो मुकदमे दर्ज हो जाएंगे। इससे सब इंस्पेक्टर्स और आक्रोशित हो गए। वे न्याय के लिए आवाज को दबाने का पुलिस के खिलाफ आरोप लगाने लगे। कलेक्ट्री बाहर सड़क पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कलेक्टर को ज्ञापन देने की बात पर भूपालपुरा सीआई आदर्श कुमार और एक महिला एसआई के बीच जमकर बहस हुई।

कलेक्टर को ज्ञापन देने की बात पर भूपालपुरा सीआई आदर्श कुमार और एक महिला एसआई के बीच जमकर बहस हुई।

डबल बैंच में अपील करे सरकार: एसआई पीड़ित सब इंस्पेक्टर का कहना था कि एकल पीठ ने हमारे खिलाफ जो फैसला सुनाया है। अब राज्य सरकार उस फैसले के खिलाफ डबल बैंच में अपील करनी चाहिए। हमें न्याय दिलाने के लिए हमारा पक्ष रखना चाहिए। भर्ती में जो भी दोषी हैं, उन्हें सजा मिले लेकिन ईमानदारी और मेहनत से परीक्षा देकर नौकरी हासिल करने वाले को वंचित नहीं किया जाए।

पीड़ित सब इंस्पेक्टर का कहना था कि एकल पीठ ने हमारे खिलाफ जो फैसला सुनाया है। अब राज्य सरकार उस फैसले के खिलाफ डबल बैंच में अपील करनी चाहिए।

पीड़ित सब इंस्पेक्टर का कहना था कि एकल पीठ ने हमारे खिलाफ जो फैसला सुनाया है। अब राज्य सरकार उस फैसले के खिलाफ डबल बैंच में अपील करनी चाहिए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading