![]()
विधायक सुरेश गुर्जर ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर विधानसभा में सवाल उठाए।
विधायक सुरेश गुर्जर ने झालावाड़ की खानपुर विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर विधानसभा में सवाल उठाए। उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान गृह राज्य मंत्री से इस मुद्दे पर जवाब मांगा।
खानपुर विधानसभा क्षेत्र के सात थानों में पिछले एक साल में चोरी, लूट, नकबजनी और डकैती के 112 मामले दर्ज हुए। इनमें से केवल 29 मामलों में गिरफ्तारी हुई। 35 मामलों में चोरी का माल बरामद किया गया।
विधायक गुर्जर ने बताया कि पिछले दो सालों में 126 मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद फाइल बंद कर दी। इन मामलों का खुलासा नहीं हो पाया। गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढ़म ने कहा कि पुलिस ने मामलों की जांच में हर संभव प्रयास किए। काफी तलाश और पूरी तफ्तीश के बाद जब मामलों का पता नहीं चला, तब एफआईआर लगाई गई।
मंत्री ने बताया कि अब इन मामलों के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की निगरानी में एक विशेष टीम बनाई गई है। इस टीम में डिप्टी, थाना अधिकारी और सूचना अधिकारी शामिल हैं। अगस्त में गठित इस टीम से जल्द से जल्द मामलों के खुलासे की उम्मीद है।
विधायक सुरेश गुर्जर ने दूसरे प्रश्न में पूछा कि सरकार ने पॉइंट संख्या 18 में एक भी मुलजिम की गिरफ्तारी नहीं बताई और लाख की बरामदगी दर्शाई है। इसी तरह पॉइंट संख्या आठ में 2000 की बरामदगी दर्शाई पॉइंट संख्या 26 में 20,हजार की बरामदगी बताई बिना गिरफ्तारी के यह कैसे बरामदगी हुई।
इस पर गृहराज्य मंत्री ने कहा कि जब कोई घटना होती है या चोरी हो जाती है तो कई बार पुलिस के दबाव के कारण अपराध करने वाला व्यक्ति माल को छोड़कर के भाग जाता है और माल को छोड़कर के जब भाग जाता है और जब उसे सूचना पुलिस को मिलती है तो उसकी बरामदगी होती है। उसकी कीमत अंकित होती है। उस इन दोनों ही प्रकरणों में तीनों में जो आप पूछ रहे हैं तीनों में ही निश्चित रूप से चोरी हुई।
एफआईआर दर्ज हुई पुलिस ने पीछा किया ट्रक को छोड़कर के भागे दोनों बाइक को छोड़ के भागे पुलिस ने जब्ती बनाई है। आरोपियों की तलाश जारी है। इस पर विधायक सुरेश गुर्जर ने आरोप लगाया कि चोरों से मिलीभगत के चलते ये चल रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments