![]()
सरमथुरा उपखंड के धनेरा गांव में एक किसान की सांप के डसने से मौत हो गई।
सरमथुरा उपखंड के धनेरा गांव में एक किसान की सांप के डसने से मौत हो गई। वह खेत में कृषि कार्य कर रहा था। उसी दौरान घास के नीचे छिपे सांप ने डस लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार सिया जाटव (55) को खेत में काम करते समय सांप ने डस लिया था। परिजन तुरंत इलाज के लिए सरमथुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सरमथुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के परिवार ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments