![]()
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एवं जनसुरक्षार्थ श्रद्धांजलि स्वरूप मंगलवार को साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम और रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एसपी दिगंत आनंद के निर्देश पर पुलिस लाइन में किया गया।
साइबर जागरूकता कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सतीश कुमार और सहायक नोडल अधिकारी डीएसपी साइबर क्राइम अनिल जसौरिया रहे। कार्यक्रम का संचालन डीएसपी अनिल जसौरिया और साइबर थाने के प्रोग्रामर विजय सोनी ने किया।
इस दौरान पुलिस जवानों को वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों जैसे सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी, सेक्सटॉर्शन, डिजिटल अरेस्ट, सरकारी योजनाओं की राशि के नाम पर ठगी, शेयर मार्केट इन्वेस्टमेंट फ्रॉड आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद साइबर जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली को मुख्य अतिथि सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त भरतपुर पंकज यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बिजलीघर चौराहे से होते हुए मुख्य बाजार से चौबुर्जा तक निकाली गई। इसमें डीएसपी अनिल जसौरिया, डीएसपी ट्रैफिक नरेंद्र कुमार, मथुरा गेट थाना प्रभारी मदनलाल सहित पंजाब नेशनल बैंक भरतपुर के मंडल प्रमुख प्रमोद कुमार, आरसेटी निदेशक मलूक सिंह सोलंकी और अग्रणी जिला प्रबंधक प्रशांत कुमार भी मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments