डीग जिले में डीएसटी पुलिस टीम ने गो तस्करों पर कार्रवाई कर तीन गोवंश को छुड़ाया।
डीग जिले में डीएसटी पुलिस टीम ने गो तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन गायों को तस्करों से मुक्त कराया है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद डीएसटी टीम ने कार्रवाई की।
डीएसटी इंचार्ज सुलतान सिंह के अनुसार, सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर स्कॉर्पियो में गायों को भरकर हरियाणा ले जा रहे हैं। पुलिस ने नगर सिकरी मार्ग पर तस्करों को रोकने का प्रयास किया। तस्कर नहीं रुके और भागने लगे।

गाड़ी छोड़कर भागे गो तस्कर।
पुलिस ने 10 किलोमीटर तक तस्करों का पीछा किया। गांव डाबक के पास पुलिस ने उन्हें घेर लिया। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर भाग निकले।
गाड़ी की जांच में पुलिस को तीन गायें मिलीं। उन्हें रस्सियों से बांधकर क्रूरता से रखा गया था। पुलिस ने गायों को मुक्त कर गौशाला भिजवाया। हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments