☜ Click Here to Star Rating



जयपुर के शहीद स्मारक पर आमरण अनशन पर बैठे नरेश मीणा को गुरुवार शाम जयपुर पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। मीणा जयपुर के शहीद स्मारक पर झालावाड़ स्कूल हादसे के प

.

दरअसल, नरेश मीणा जयपुर के शहीद स्मारक पर पिछले शुक्रवार से ही आमरण अनशन पर बैठे हुए है। बुधवार को जयपुर पुलिस ने उन्हें बिना अनुमति सहित स्मारक पर धरना देने के खिलाफ नोटिस दिया था। लेकिन शुक्रवार को जब नरेश मीणा नहीं शहीद स्मारक खाली नहीं किया। तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने का फैसला किया। गुरुवार को जैसे ही पुलिस नरेश को हिरासत में लेने पहुंची। तो नरेश के समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मीणा को हिरासत में लेकर सवाई मानसिंह हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी नरेश मीना से मुलाकात की।

बता दें कि नरेश मीणा ने झालावाड़ स्कूल हादसे के पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया था। नरेश झालावाड़ स्कूल हादसे के पीड़ित परिवारों को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग कर रहे है। लेकिन सरकार के स्तर पर फिलहाल इस पर सहमति नहीं बन पाई है। इससे पहले नरेश ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास घेरने की कोशिश की थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading