![]()
धरना प्रदर्शन के दौरान गुरुवार देर शाम दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
झालावाड़ में मिनी सचिवालय के सामने 5 दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान गुरुवार देर शाम दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ गई। सत्यनारायण चौहान और प्रदीप भील को तत्काल एसआरजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
धरना प्रदर्शन से जुड़े राजकुमार कटारा ने बताया कि कुल चार लोग अनशन पर बैठे हैं। तबीयत बिगड़ने वाले अनशनकारियों में से एक को सीने में दर्द की शिकायत थी, जबकि दूसरे को उल्टी होने लगी थी। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
अनशनकारियों ने बताया कि धरने को 5 दिन हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारी पीपलोदी हादसे में जान गंवाने वाले सात मासूमों और घायल बच्चों के लिए आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि इसी मामले को लेकर जयपुर में भी नरेश मीणा की ओर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments