डीग के कामां तहसील के गांव गांवड़ी में ओवरलोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई।
डीग के कामां तहसील के गांव गांवड़ी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक ओवरलोड ट्रैक्टर ने 6 साल के बच्चे को रौंद दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान समर पुत्र मुस्ताक के रूप में हुई है। घटना के समय समर अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद मौके पर ट्रैक्टर छोड़ भागा ड्राइवर।
सूचना मिलते ही जुरहरा पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि रोजाना इस रास्ते से खनन सामग्री से भरे ओवरलोड वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं। पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं करती। इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

च्चे को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार दफनाया गया।
जुरहरा थाना प्रभारी अमित ने बताया कि घटना देर शाम की है। मृतक के परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है, जिससे मामला दर्ज नहीं किया जा सका। बच्चे को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार दफनाया गया है।
ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इन वाहनों पर अंकुश लगाया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments