☜ Click Here to Star Rating



सदर थाना पुलिस ने 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

बूंदी पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। सदर थाना पुलिस ने 50 हजार रुपए के इनामी और उद्घोषित अपराधी करणनाथ कालबेलिया को गिरफ्तार किया है।

.

करणनाथ लूट, डकैती, हत्या, नकबजनी और चोरी के कुल 5 प्रकरणों में फरार चल रहा था। इन मामलों में प्रकरण संख्या 299/2019 धारा 458,395, प्रकरण संख्या 132/2020 धारा 392,460,395,397,323,325, प्रकरण संख्या 202/2020 धारा 457,380 और प्रकरण संख्या 203/2020 धारा 395/458 शामिल हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक बूंदी राजेन्द्र कुमार मीणा (IPS) ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज के निर्देशानुसार दो दिवसीय विशेष अभियान एरिया डॉमिनेंस के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी पुलिस थाना सदर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बूंदी में अवैध मादक पदार्थ, शराब तस्करी, अवैध हथियार तस्करी, गिरफ्तारी वारंटी, स्थायी वारंटी, उद्घोषित अपराधी, भगोड़े और हार्डकोर अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान चलाया गया है।

इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बूंदी उमा शर्मा के मार्गदर्शन और वृत्ताधिकारी वृत बूंदी अरुण कुमार के निकटतम सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी सदर बूंदी रमेशचंद आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading