![]()
अंडर-19 पुरुष और महिला स्टेट चैंपियनशिप के लिए टीम चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है।
डूंगरपुर जिला क्रिकेट संघ की ओर से अंडर-19 पुरुष और महिला स्टेट चैंपियनशिप के लिए टीम चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रायल 3 अगस्त रविवार को दोपहर 3 बजे लक्ष्मण मैदान डूंगरपुर पर होगा।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन ने बताया कि राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप के लिए केवल वहीं खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जिनका जन्म 1 सितंबर 2006 के बाद हुआ है। ट्रायल में केवल डूंगरपुर जिले के मूल निवासी ही हिस्सा ले सकेंगे।
खिलाड़ियों को ट्रायल के समय कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें कम्प्यूटराइज्ड जन्म प्रमाण पत्र, पिछले तीन वर्षों की मार्कशीट, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और माता-पिता का आधार कार्ड शामिल है।
ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर लक्ष्मण मैदान पहुंचना होगा। यह चयन प्रक्रिया राजस्थान क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित होने वाली अंडर-19 स्टेट चैंपियनशिप के लिए डूंगरपुर जिले की टीम बनाने के लिए की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments