![]()
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर जिले के सभी थानों में सीएलजी की बैठक आयोजित।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर जिले के सभी थानों में सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्यों की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। यह बैठकें आगामी त्योहारों जैसे दशहरा और दीपावली के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द स्थापित करन
इन बैठकों में सीएलजी सदस्यों से पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया गया। उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या असामाजिक तत्वों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया। पुलिस ने सदस्यों से सुझाव भी मांगे।
बैठकों के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों को समझाने पर जोर दिया गया। सड़क हादसों में कमी लाने के लिए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने की सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त, साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों को सतर्क किया गया कि वे अपनी बैंक डिटेल्स किसी के साथ साझा न करें और न ही अनजान व्यक्ति से पैसे मंगवाएं।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि सीएलजी सदस्य आमजन की आवाज पुलिस तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने सदस्यों से अपने आसपास होने वाली गतिविधियों से पुलिस को अवगत कराने का आग्रह किया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments