☜ Click Here to Star Rating


नए GST स्लैब के फायदे बताते बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान।

भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने टोंक में व्यापारियों से मिलकर उन्हें जीएसटी में हुए बदलावों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों के बताया कि जीएसटी की प्रक्रिया काफी सरल कर दिया है। इससे व्यापारियों और आमजन के लिए काफी फा

.

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि वर्ष 2017 से पहले कर व्यवस्था में 16-17 तरह के अलग-अलग टैक्स स्लैब थे, जिससे व्यापारियों और आम जनता को जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2017 में जीएसटी लागू किया और 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत चार प्रमुख स्लैब में व्यवस्था सरल की गई।उन्होंने कहा कि 2017 से 2025 के अनुभव के आधार पर मोदी सरकार ने अब फिर से जीएसटी में ऐतिहासिक सुधार किए हैं। इसके तहत 28 प्रतिशत स्लैब को घटाकर 18 प्रतिशत, 12 प्रतिशत को घटाकर 5 प्रतिशत और 5 प्रतिशत को घटाकर शून्य कर दिया गया है।

इन सुधारों से आम जनता को रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित आवश्यक वस्तुएं पहले से कहीं अधिक सस्ती मिल रही हैं। वहीं आवश्यक दवाओं पर भी अब शून्य शुल्क लागू होने से गरीब और मध्यम वर्ग को सीधी राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि जरूरत की वस्तुओं पर कर दरों में भारी कटौती की गई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुये नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स ने व्यापार, निवेश और उपभोक्ता हितों को नई दिशा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जीएसटी सुधारों के माध्यम से देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूती दी है। अब कर-प्रणाली अधिक सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनी है। इन सुधारों का सीधा लाभ छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े उद्योग माध्यम वर्ग, किसानों तक सबको मिल रहा है।उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मूल्य स्थिरता और पारदर्शिता के रूप में मिल रहा है। भाजपा सरकार का उद्देश्य ईमानदार टैक्सपेयर्स को सम्मान और व्यापार को आसान बनाना है।

चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को साकार करने एवं “हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” के नारे को सार्थक करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हुए इन सुधारों से स्वदेशी की भावना को बल मिलेगा, व्यापार सुगम होगा और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

कार्यक्रम में मौजूद व्यापारी।

कार्यक्रम में मौजूद व्यापारी।

इस अवसर पर जिला मंत्री राधेश्याम चावला, तरूण टिक्कीवाल, हरिराम यादव, जिला कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम जिला संयोजक महेंद्र सिरोठा, सहसंयोजक राजेश मंगल, वैभव पाटनी, जयंत जैन, महादेव बालानी, सहकार्यालय मंत्री शम्भू शर्मा जिला प्रवक्ता विजय मालवानी, सोशल मीडिया सहसंयोजक बलवंत मराठा, आई टी सेल सहसंयोजक मोनू सैनी, मीडिया सहसंयोजक आरव सिसोदिया, चरण सिंह चौधरी, मनीष सिसोदिया , सुभाष सैनी सहित व्यापारी बन्धु, उपभोक्ता, आमजन उपस्थित रहे



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading