☜ Click Here to Star Rating


सीकर के युवक की जयपुर में मौत के मामले में एसके अस्पताल की मोर्चरी के बाहर चल रहा धरना आज दूसरे दिन समाप्त हो चुका है। 5 डॉक्टर्स की टीम युवक के शव का पोस्टमार्टम किया। बता दें कि युवक की मौत के बाद परिजनों ने 0056 और 5600 ग्रुप से जुड़े लोगों पर युव

.

साथ ही पांच डॉक्टर्स की टीम से शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की थी। परिजनों ने मंगलवार दोपहर में धरना शुरू कर दिया था। आज पुलिस और परिजनों के बीच सहमति होने के बाद धरना समाप्त हो चुका है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

हॉस्पिटल में मौजूद परिजन व अन्य लोग।

हॉस्पिटल में मौजूद परिजन व अन्य लोग।

बता दें कि सीकर के दादिया थाना इलाके का रहने वाला युवक मनीष भामू (35) अपने साथियों के साथ जयपुर गया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में मृतक मनीष के भाई प्यारेलाल ने सीकर के उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करवाया था कि 29 सितंबर को दोपहर में उनके भाई मनीष कुमार को महिपाल सिंह नाम का आदमी सीकर में नवलगढ़ रोड पर बगिया होटल के पास से अपनी गाड़ी में बैठाकर रानोली लेकर गया। जहां पर 0056 और 5600 ग्रुप शराब पार्टी इस खुशी में चल रही थी कि मेरे भाई मनीष ने इन गैंग के लोगों की भादवासी में श्रवण के साथ जमीन के लफड़े में श्रवण के भांजे के साथ हुई मारपीट के मुकदमे में राजीनामा करवाने की एवज में मनीष ने श्रवण के पास अपनी दुजोद गांव में स्थित 5 बीघा जमीन गिरवी रख दी थी।

यही बात दोनों ग्रुप के लोगों को खटक रही थी कि मनीष बीच में कौन मालिक बन गया, रानोली में जो शराब पार्टी हुई वहां 0056 और 5600 ग्रुप दोनों के सदस्य मौजूद थे। वहां पार्टी करने के बाद इन दोनों ग्रुप के लोगों ने प्लान के तहत मनीष से चाचा के लड़के दिनेश कुमार को कॉल करवाया कि आपकी फॉर्च्यूनर गाड़ी दो। हमें जयपुर कोई काम है।

शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

तब दिनेश ने उन्हें कहा कि मेरी फॉर्च्यूनर गाड़ी तो खिरोड़ गांव में भांजे संजू के पास है। तब मनीष,रविंद्र कटेवा,महिपाल सिंह,मनोज भींचर,मुकेश उर्फ प्रदीप दड़िया और रोहित भुलिया रात को 10 बजे खिरोड़ गांव गए। जहां पर सभी शराब के नशे में थे और अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी छोड़कर फॉर्च्यूनर गाड़ी ली। इसके बाद यह सभी लोग शराब के नशे में थे। जयपुर के रास्ते में इन लोगों ने मनीष भामू को शराब पिलाई। देर रात यह सभी लोग जयपुर पहुंचे। जहां पर दोनों ग्रुपों के लोग शराब पार्टी कर रहे थे,यहां पर प्लानिंग के तहत ही मनीष का मर्डर कर दिया गया।

इसके बाद आज सुबह 6:30 बजे गुंगारा के सतपाल धींवा ने कॉल करके मनीष के चचेरे भाई दिनेश सहित अन्य लोगों को मनीष की मौत की सूचना दी और कहा कि उसके साथी सबको जयपुर से सीकर लेकर आ रहे हैं।

मामले में सीकर के उद्योग नगर थाना SHO मनोज कुमार भाटीवाड़ का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट पर कल ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। परिजनों के द्वारा पांच सदस्यों की टीम से शव का पोस्टमार्टम करवाने की मांग की गई थी। अब पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में सभी तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading