![]()
जयपुर के केशव विद्यापीठ, जामडोली में हिन्दी दिवस पर स्वर्गीय त्रिवेद भास्कर स्मृति द्वितीय काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवयित्री मनु वैशाली ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। उन्होंने ‘हिन्दी हिन्दुस्तान की भाषा’ और ‘बक्स
राजस्थान पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नंदकिशोर पांडेय ने हिंदी भाषा की समृद्ध परंपरा पर चर्चा की। राजस्थान साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष इंदुशेखर तत्पुरुष ने विद्यार्थियों को भाषा और सही उच्चारण का महत्व समझाया।
प्रतियोगिता में एस.एल.डी. द सीबीएसई स्कूल के लक्ष्य प्रताप चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अग्रसेन महाविद्यालय की शहनुमा परवीन को द्वितीय और कृष्णा ग्लोबल स्कूल की ओमिशा सोनी को तृतीय पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम का संयोजन भुवन भास्कर ने किया। उन्होंने अपने पिता को समर्पित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए केशव विद्यापीठ का आभार व्यक्त किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments