![]()
देर रात प्रशासन के साथ विभिन्न मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना समाप्त हुआ।
जोधपुर के बनाड़ में क्षतिग्रस्त सड़क की समस्या को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने सड़क की उपेक्षा को लेकर जिम्मेदारों के खिलाफ रोष जताया।
देर रात बनाड़ में अवैध फैक्ट्रियों से आ रहे पानी को रोकने, प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों पर मामला दर्ज नहीं करने सहित पानी निकासी की समस्या के समाधान के आश्वाशन पर धरना समाप्त हुआ। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इसके लिए 7 दिन का समय दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
बता दें कि शहर में जयपुर से जोधपुर की तरफ आने का प्रमुख मार्ग बनाड़ रोड है। यहां पर पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले का काम धीमी गति से चल रहा है। इसके चलते सड़क पर बारिश का पानी जमा हो जाता है। इसको लेकर आक्रोशित लोगों ने जयपुर से जोधपुर जाने वाले हाइवे को जाम कर दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची। उन्होंने हाइवे जाम कर मौके पर कलेक्टर को बुलाने की मांग की।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments