पाली में मंगलवार को केंद्रीय स्कूल भवन का लोकार्पण करते हुए मंत्री जोराराम कुमावत व अन्य।
जिले के शिक्षा परिदृश्य में मंगलवार को पीएम श्री केंद्रीय स्कूल पाली के नव-निर्मित भवन का विधिवत उद्घाटन समारोह पशुपालन, डेयरी व देवस्थान विभाग केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने
केंद्रीय मंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन
इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वर्चुअल माध्यम से भवन का लोकार्पण किया। समारोह में केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिन्होंने स्कूल भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया और शिलापट्ट का अनावरण किया।
उद्घाटन कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। देशभक्ति गीत और लोक नृत्य के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में पूरे परिसर में राष्ट्रगान की सामूहिक ध्वनि गूंजी, जिससे वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।
बोले- नवोदय से पढ़े नवाचार के अग्रदूत
कुमावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्कूल का स्थायी और आधुनिक रूप होगा, जो विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व समुचित संसाधन प्रदान करेगा। केंद्रीय स्कूल और नवोदय स्कूल जैसे संस्थानों से पढ़कर निकले अनेक विद्यार्थी आज देश-विदेश में वैज्ञानिक, सरकारी अधिकारी, उद्योगपति और नवाचार के अग्रदूत बन चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बजट घोषणाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर, सरकारी नौकरिया और आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मंत्री ने अपने पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल देते हुए कहा कि हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन केवल जीवनदायिनी गैस नहीं बल्कि वातावरण की रक्षा करने वाली सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है। बच्चों व नागरिकों को इससे जुड़ने का आह्वान किया।

पाली में मंगलवार को केंद्रीय स्कूल भवन का लोकार्पण में मौजूद लोग।
19 स्कूलों का पीएमश्री योजना में चयन
वर्चुअल रूप से जुड़े सांसद पीपी चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्किल डवलपमेंट, आईटी क्षेत्र व शिक्षा क्षेत्र में चाहे हम जिला, तहसील, ग्राम स्तर पर हो शिक्षा के आधार पर ही हम आगे बढ़ सकते है। पाली स्कूल के अलावा 19 विद्यालयों का पीएम श्री योजना में चयन हुआ है।
पाली जिले के लिए यह भवन 18.6 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें 41 कक्ष, 6 मॉडर्न प्रयोगशालाएं, और एक विशाल खेल मैदान शामिल है। यह भवन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
कार्यक्रम में जिला प्रमुख रश्मि सिंह, जिला कलक्टर एलएन मंत्री, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव विक्रमसिंह भाटी, एसडीएम विमलेन्द्र राणावत, केवीएस जयपुर संभाग के उपायुक्त संजीत कुमार, पाली प्रधान मोहनी देवी, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुनिल भंडारी, महेन्द्र बोहरा, शिक्षक, विद्यार्थी, पेरेंट्स एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments