![]()
ईसरदा बांध में 30 जुलाई से पानी रोका जाएगा।
ईसरदा डेम में कल बुधवार (30 जुलाई) से पानी रोका जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार से परमिशन मिल चुकी है। डेम में पानी रोकने का 30 जुलाई कार्य 15 सितंबर तक होगा। पहली बार बांध में पानी रोकने के लिए टेक्निकल मैथडोलॉजी के अनुसार रोजाना 24 घंटे में महज 0.6 फीट
28 गेट वाले इस डेम में पहले चरण में भरे जाने वाले पानी से डेम में 12 फीट ऊंचाई तक पानी भरेगा। इस पानी को भरा रखेंगे, जिसे फिलहाल किसी काम में नहीं लिया जाएगा। इसके वितरण के लिए जल वितरण विभाग भविष्य में निर्णय लेगा।
बांध परियोजना के SE विकास गर्ग ने बताया- बुधवार सुबह 10 बजे से ईसरदा डेम में पानी रोकना शुरू करेंगे। रोजाना काफी कम मात्रा में पानी रोकेंगे। अभी टेस्टिंग के हिसाब से 28 में से दो गेट को बंद कर रखा है। इस भरे हुए पानी को अभी सप्लाई नहीं करेंगे।
दो चरणों में निर्माण, पूर्ण भराव स्तर 262 आरएल मीटर तक
28 गेटों वाला यह ईसरदा बांध बीसलपुर बांध के डाउन स्ट्रीम में बनेठा (उनियारा तहसील) टोंक के पास बनास नदी पर बनाया है। इसके पहले चरण के निर्माण के लिए 615 करोड़ और विस्थापितों को मुआवजा आदि कार्यों के लिए 1038 करोड़ का बजट था। बांध निर्माण के वर्क ऑर्डर दिसंबर 2018 में जारी हो गए थे। इसका निर्माण दो चरणों में किया जाना है। प्रथम चरण में डैम का निर्माण पूर्ण भराव स्तर 262 आरएल मीटर (भराव क्षमता 10.77 टीएमसी) तक पूर्ण किया जाएगा। इसमें इस साल पहले चरण में पानी का भंडारण 253 आरएल मीटर भराव क्षमता 3.27 टीएमसी है। दूसरे चरण में बांध में पूर्ण भराव क्षमता 262 आरएल मीटर तक पानी संग्रहित हो सकेगा।
1 हजार 256 गांवों और 6 शहरों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा
आगामी मानसून के दौरान बांध में जल संग्रहित किया जा सकेगा। इसके बाद दौसा के 1 हजार 79 ग्राम और 5 शहरों तथा सवाई माधोपुर के 1 शहर तथा 177 गांवों में पेयजल की सुचारू आपूर्ति हो सकेगी। यह परियोजना जल संकट समाधान के साथ बीसलपुर बांध के अधिशेष पानी और बनास नदी के बारिश के जल का कुशल प्रबंधन भी सुनिश्चित करेगी। साथ ही, ईसरदा बांध से रामजल सेतु लिंक परियोजना (संशोधित पीकेसी-ईआरसीपी लिंक परियोजना) के तहत अन्य बांधों को पेयजल के लिए आपूर्ति हो सकेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments