![]()
बीसलपुर बांध से व्यर्थ बहने वाला पानी अब ईसरदा बांध के जरिए 1256 गांवों और 7 शहरों की प्यास बुझाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को शुभारंभ करेंगे। बनने के बाद पहली बारिश में ही बांध लबालब हो गया। जुलाई में बीसलपुर बांध के ओवरफ्लो होने पर ईसरदा का एक ग
- ईसरदा फेज-1 तैयार – 7 शहरों में भी होगा पेयजल वितरण
- लागत: 1038 करोड़ रुपए (615 करोड़ सिविल वर्क, 423 करोड़ किसानों को मुआवजा)
- वर्तमान में बांध में भराव क्षमता- 256 आरएल मीटर, 3.27 TMC पानी रोका जाएगा
ईसरदा बांध से रामगढ़ बांध को पानी लाने की योजना भी बनाई गई है: यह काम ईआरसीपी प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है और पाइप डालने का काम शुरू हो गया है। सेकंड फेज में बांध को 262 आरएल मीटर क्षमता तक बढ़ाया जाएगा, जिससे 10.27 टीएमसी पानी भरा जा सकेगा। बांध की लंबाई 6 किलोमीटर और पाल की चौड़ाई 15 मीटर है। छह साल के निर्माण के बाद ईसरदा बांध का पानी दौसा, सवाई माधोपुर सहित 1256 गांवों में सप्लाई किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments