☜ Click Here to Star Rating



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बांसवाड़ा से राजस्थान को 1.00 लाख करोड़ की सौगात देंगे। पीएम 42 हजार करोड़ रुपए की माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा संयत्र की आधार शिला रखेंगे। इसके अलावा राजस्थान सरकार की ओर से कराए

.

समारोह में प्रधानमंत्री मोदी 5778 पशु परिचरों, 4197 कनिष्ठ सहायकों, 1800 कनिष्ठ अनुदेशकों, 1464 कनिष्ठ अभियंताओं, तृतीय श्रेणी लेवल-2 के 1200 अध्यापकों, अन्य पदों एवं हजार युवाओं को सरकारी नौकरियों अनुकंपात्मक नियुक्ति सहित 15 के नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यक्रम के आखिर में ‘पीएम कुसुम योजना’ के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। पीएम मोदी की सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शमां भी मौजूद रहेंगे। दूसरी ओर, प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए कई मंत्री और भाजपा पदाधिकारी भी बांसवाड़ा पहुंच गए है।

साल 2032 तक परमाणु संयंत्र की पहली यूनिट शुरू होगी, 2800 एमवी बिजली मिलेगी

बांसवाड़ा में सीएम ने तैयारियों का जायजा लियाः बाँसवाड़ा की छोटी सरवन तहसील के गांव आड़ीभीत, बारी, कटुम्बी, सजवानिया व रेल में माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना स्थापित की जाएगी। इसकी क्षमता 2800 मेगावाट होगी। 602.72 हेक्टेयर में संयंत्र बनेगा। सभा को लेकर सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने तैयारियां देखी।

तीन वंदेभारत ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे

पीएम मोदी राजस्थान से चलने वाली तीन वंदेभारत ट्रेनों को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें बीकानेर-दिल्ली कैंट, जोधपुर-दिल्ली कैंट और उदयपुर सिटी- चंडीगढ़ वंदेभारत एक्सप्रेस शामिल हैं। दूसरी ओर, जिन विभागों की योजनाओं का प्रधानमंत्री शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे, उन विभागों के मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

पीएम 4 माह में दूसरी बार राजस्थान आ रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार महीने में दूसरी बार राजस्थान आ रहे हैं। इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर के बाद 22 मई को बीकानेर में देशनोक करणी माता के दर्शन किए थे और आधुनिक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी किया था। यहां पलाना में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading